बोर्ड परीक्षाएँ 2026
कक्षा X एवं XII के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025–26 की बोर्ड परीक्षाएँ निम्नलिखित संभावित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी:
परीक्षा प्रारम्भ तिथि: 15 फरवरी 2026 (संभावित)
परीक्षा समाप्ति तिथि: 04 अप्रैल 2026 (संभावित)
विषयवार विस्तृत तिथि पत्रक CBSE द्वारा पृथक रूप से जारी किया जाएगा तथा जारी होते ही विद्यालय की वेबसाइट एवं सूचना पट्ट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने पाठ्यक्रम का पुनरावर्तन पूर्ण करें तथा प्रायोगिक परीक्षाओं, प्रवेश पत्र एवं परीक्षा संबंधी निर्देशों के लिए नियमित रूप से विद्यालय की वेबसाइट देखते रहें।