बंद

    एनसीसी/स्काउट एवं गाइड

    पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह में एनसीसी कैडेट्स का एक ट्रूप संचालित हो रहा है जिसमें 50 कैडेट्स सम्मिलित हैं। यह 50 कैरेट्स 2 वर्ष के लिए एनसीसी के अंतर्गत गतिविधियों में शामिल रहते हैं। एनसीसी में सम्मिलित होने के लिए कैडेट्स की न्यूनतम आयु 13 वर्ष निश्चित की गई है और अगले वर्ष यह कैडेट्स बटालियन द्वारा आयोजित एक सी ए टी सी कैंप में प्रतिभागिता करते हैं और उसके पश्चात होने वाली ए सर्टिफिकेट परीक्षा में सम्मिलित होकर प्रमाण पत्र प्राप्त करते हैं। विद्यालय की एनसीसी यूनिट 4 एमपी बटालियन के अंतर्गत संचालित की जाती है। यह आर्मी का एक हिस्सा है। विद्यालय के सारे कैडेट्स विद्यालय में होने वाली अनेक गतिविधियों एवं क्रियाकलापों में प्रतिभागिता और सहभागिता करते हैं। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में कैडेट्स द्वारा एक परेड का आयोजन किया जाता है और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए उसे सम्मानित करते हैं। सप्ताह में 2 दिन एनसीसी की कक्षाएं संचालित की जाती हैं जो विद्यालय के एनसीसी अधिकारी और बटालियन से आए हुए स्टाफ के द्वारा संपन्न होती हैं। एनसीसी के अंतर्गत अनुशासन और एकता को चरितार्थ करते हुए एनसीसी कैडेट्स भविष्य में समाज और देश के लिए एक उत्तम भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत करते हैं।

    20241108_091815

    IMG-20241108-WA0028

    IMG-20241108-WA0040